कुचायकोट में चोरीकांड का खुलासा, पुलिस ने एक प्राथमिकी अभियुक्त को दबोचा
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कुचायकोट थाना पुलिस ने चोरीकांड से जुड़े एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कुचायकोट थाना कांड संख्या 436/26, दिनांक 16 सितंबर 2026 के तहत की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप यादव, पिता योगेन यादव, ग्राम चमारिपट्टी, थाना फुलवरिया, जिला गोपालगंज के रूप में बताई गई है।
बताया गया कि 15 सितंबर 2026 को बरजउ नहर पुल के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उक्त युवक को रोका। वाहन से संबंधित कागजात मांगे जाने पर वह कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की है।
इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
🔴 पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में बढ़ी बेचैनी
पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर जिले में वाहन जांच, अपराधियों की गिरफ्तारी और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कुचायकोट की यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा बताई गई है।












