AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

जिला नागरिक परिषद की बैठक संपन्न

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 11, 2026
in देश
0
जिला नागरिक परिषद की बैठक संपन्न
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिला नागरिक परिषद की बैठक संपन्न

गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

  • प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय एकता पर मंथन

समाहरणालय के सभा कक्ष में आज, 11 सितम्बर 2026 को ‘जिला नागरिक परिषद’ की एक उच्चस्तरीय एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के कृषि विभाग के माननीय मंत्री सह गोपालगंज जिला के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने की।

बैठक के दौरान जिला नागरिक परिषद के संकल्पों, उद्देश्यों, दायित्वों एवं आपदा प्रबंधन की दिशा में किए जा रहे कार्यों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया गया।

राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और आपदा प्रबंधन परिषद का मुख्य लक्ष्य

बैठक को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि देश और राज्य की राष्ट्रीय एकता, अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखना तथा सामाजिक समरसता एवं सद्भाव कायम रखना परिषद का मूल संकल्प है। उन्होंने कहा कि मानव जनित अथवा प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में पारस्पारिक सहयोग के बल पर राज्य के जनजीवन को सुरक्षा प्रदान करना ही जिला नागरिक परिषद का प्रमुख उद्देश्य है।

परिषद् के दायित्वों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि इस परिषद के माध्यम से उग्रवादी, आतंकवादी और विघटनकारी शक्तियों के प्रयासों को विफल करने के लिए जनमत तैयार करना है।
इसके अलावा आपदा प्रबंधन नीति के तहत आपातकालीन स्थितियों में आम जनता का सक्रिय सहयोग प्राप्त करना भी इसका एक प्रमुख उद्देश्य है। साथ ही नागरिकों में सुरक्षा की भावना विकसित करने के लिए प्रति तीन माह में कम से कम एक बार परिषद की बैठक आयोजित करना तथा समय-समय पर सेमिनार व संगोष्ठी का आयोजन करने से उद्देश्यों की पूर्ति संभव है।

आपदा राहत, भीड़ नियंत्रण और अग्निशमन में स्वयंसेवकों की भूमिका

बैठक में परिषद के मुख्य कार्यों को रेखांकित करते हुए बताया गया कि बाढ़, भूकंप, तूफान, आगजनी जैसी प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं के समय सबसे पहले पहुँचकर बचाव कार्य (Search & Rescue) चलाना परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इसके अतिरिक्त, बड़े धार्मिक मेलों, पर्व-त्योहारों (जैसे दुर्गा पूजा, छठ महापर्व), रैलियों एवं थावे व नारायणी महोत्सव जैसे आयोजनों में पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर भीड़ नियंत्रण (Crowd Control) एवं यातायात प्रबंधन में सक्रिय योगदान दिया जाता है। स्कूलों, कॉलेजों व सरकारी कार्यालयों में नागरिकों एवं विद्यार्थियों को मॉकड्रिल तथा ट्रेनिंग कैंप के जरिए अग्नि सुरक्षा, भूकंप सुरक्षा व प्राथमिक चिकित्सा हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है।

आपदा मित्रों का नेटवर्क और जिला स्तरीय कार्रवाई

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में ‘आपदा मित्र’, एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स, स्काउट एवं सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स का एक मजबूत सामुदायिक नेटवर्क तैयार किया गया है, जो किसी भी राष्ट्रीय सुरक्षा संकट या आपदा के समय तत्पर रहता है।

नागरिकों के बचाव हेतु पूर्व में की गई प्रमुख गतिविधियां

  • 17.12.25: मुखीराम उच्च माध्यमिक विद्यालय, थावे में मॉकड्रिल का आयोजन कर छात्रों व आम लोगों को आपातकालीन स्थितियों का प्रशिक्षण दिया गया।

26.02.26: राज्य स्तर पर आयोजित भूकंप बचाव मॉकड्रिल के तहत गोपालगंज के 5 प्रमुख स्थानों—वी०एम० हाई स्कूल, ऑफिसर्स कॉलोनी, मॉडल हॉस्पिटल, जादोपुर फ्लाई ओवर के नीचे तथा समाहरणालय परिसर में एसडीआरएफ, मेडिकल टीम, होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के सहयोग से वृहद मॉकड्रिल संपन्न कराई गई।

बैठक का समापन जिले में शांति, सद्भाव और आपदा तैयारियों को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
जिला नागरिक परिषद की बैठक संपन्न

जिला नागरिक परिषद की बैठक संपन्न

September 11, 2026
गोपालगंज में विकास योजनाओं की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

गोपालगंज में विकास योजनाओं की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

September 11, 2026
बिहार पुलिस बनने का सपना रह गया अधूरा! तेज रफ्तार पिकअप ने छात्रा मुस्कान की ले ली जान

बिहार पुलिस बनने का सपना रह गया अधूरा! तेज रफ्तार पिकअप ने छात्रा मुस्कान की ले ली जान

September 11, 2026
मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

September 11, 2026

Recent News