AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

प्रशासन के निर्देशों के उल्लंघन पर 24 नामजद समेत 30-40 अज्ञात पर प्राथमिकी

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 11, 2026
in देश
0
प्रशासन के निर्देशों के उल्लंघन पर 24 नामजद समेत 30-40 अज्ञात पर प्राथमिकी
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रशासन के निर्देशों के उल्लंघन पर 24 नामजद समेत 30-40 अज्ञात पर प्राथमिकी

नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट

महावीरी अखाड़ा के आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में नौतन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम हुसुआ एकलाम में आयोजित महावीरी अखाड़ा के दौरान निर्धारित नियमों के विपरीत डीजे बजाने तथा नर्तकी का नृत्य कार्यक्रम आयोजित कराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में लाइसेंसधारी एवं डीजे संचालक समेत कुल 24 नामजद व्यक्तियों तथा करीब 30-40 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। प्रशासन की ओर से महावीरी अखाड़ा एवं जुलूस के दौरान डीजे सहित अन्य गतिविधियों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद निर्धारित शर्तों के विपरीत कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात सामने आई। थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अखाड़ा एवं जुलूस के लाइसेंसधारियों, आयोजकों और संबंधित लोगों से प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों तथा अनुमति की शर्तों का अक्षरशः पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी शांति, सद्भाव एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा ऐसी किसी भी गतिविधि से परहेज करने की अपील की है, जिससे सार्वजनिक शांति प्रभावित होने की संभावना हो।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay