AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा, संचालक हिरासत में

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 10, 2026
in देश
0
अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा, संचालक हिरासत में
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा, संचालक हिरासत में

एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह के औचक निरीक्षण में बिना निबंधन व चिकित्सीय योग्यता के मरीजों का इलाज करते मिला संचालक

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में प्राप्त शिकायत के बाद प्रशासन ने बैकुंठपुर प्रखंड के मीराटोला में संचालित एक कथित अवैध क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ. प्रेरणा सिंह ने बुधवार को श्री विपिन कुमार गिरी द्वारा संचालित क्लिनिक का औचक निरीक्षण कर जांच की।

बिना वैध निबंधन और चिकित्सीय योग्यता के हो रहा था उपचार

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने पाया कि क्लिनिक संचालक द्वारा बिना वैध निबंधन एवं आवश्यक चिकित्सीय योग्यता/डिग्री के मरीजों का उपचार किया जा रहा था। इसके साथ ही मौके पर औषधि दुकान का संचालन भी किए जाने की बात सामने आई।

जांच के दौरान क्लिनिक में एक महिला मरीज को आई.वी. के माध्यम से विभिन्न दवाएं दी जा रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए महिला मरीज को आवश्यक चिकित्सीय उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बैकुंठपुर भेजने का निर्देश दिया।

क्लिनिक और दवा दुकान सील करने का निर्देश

अवैध रूप से क्लिनिक एवं औषधि दुकान संचालित किए जाने के मामले में एसडीओ ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर तथा प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को उक्त क्लिनिक एवं औषधि दुकान को नियमानुसार तत्काल सील करने का निर्देश दिया।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री विपिन कुमार गिरी को हिरासत में लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

अवैध चिकित्सा कारोबार पर सख्ती का संदेश

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध चिकित्सीय योग्यता, निबंधन एवं आवश्यक अनुमति के चिकित्सा संस्थान अथवा औषधि दुकान का संचालन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित क्लिनिक एवं बिना आवश्यक योग्यता के मरीजों का उपचार करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay