AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

माधोपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 9, 2026
in देश
0
माधोपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

माधोपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा

4.67 ग्राम स्मैक, 2048 पीस कैप्शन कोको व 700 पीस मैजिक फिक्स बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में माधोपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.67 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ, 2048 पीस CAPTION COCO (एपरे) तथा 700 पीस MAGIC FIX (सुलेशन) बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को माधोपुर थाना क्षेत्र में दिवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि माधोपुर बाजार स्थित एक जनरल स्टोर की आड़ में स्मैक एवं गांजा जैसे मादक पदार्थों का अवैध क्रय-विक्रय किया जा रहा है।

सूचना के सत्यापन के बाद थाना अध्यक्ष माधोपुर ने वरीय पदाधिकारी को सूचित कर पुलिस बल के साथ उक्त दुकान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया।

🔴 दुकान की तलाशी में चौंकाने वाली बरामदगी

पुलिस ने दुकान की विधिवत तलाशी के दौरान 11 छोटी-छोटी पुड़िया बरामद कीं। पुड़िया खोलकर जांच करने पर उनमें भूरे रंग का स्मैक जैसा पदार्थ पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर कुल 4.67 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ।

इसके अलावा दुकान से CAPTION COCO के 2048 पीस तथा MAGIC FIX के 700 पीस भी बरामद किए गए। बरामद सामान को विधिवत जब्त करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार और अंकित कुमार, दोनों निवासी माधोपुर थाना क्षेत्र, जिला गोपालगंज के रूप में हुई है।

पूछताछ में पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि रवेश कुमार उर्फ झुन्नू सिंह के माध्यम से सामान मंगाया जाता था और दुकान में बिक्री की जाती थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

मामले में माधोपुर थाना कांड संख्या 85/26, दिनांक 07-09-2026 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जांच मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जारी है।

गोपालगंज पुलिस का संदेश: जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay