AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 9, 2026
in देश
0
3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बांदा से सनम मलिक की रिपोर्ट


बांदा-थाना नरैनी पुलिस द्वारा रंजिश के चलते एक व्यक्ति की धारदार हथियार से वार कर हत्या करने वाले 3 अभियुक्तों चुनवदा उर्फ रमेश पुत्र पुन्ना निवासी शंकर बाजार अंश पुकारी थाना नरैनी,रामबाबू पुत्र पुन्ना निवासी शंकर बाजार अंश पुकारी थाना नरैनी,अरुण पुत्र किशोरी लाल निवासी ग्राम पुकारी थाना नरैनी को गिरफ्तार किया गया।5 सितंबर को थाना नरैनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नहरी लक्ष्मी बाजार निवासी जिलेदार द्वारा थाना नरैनी पर सूचना दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके पुत्र की हत्या कर शव को बागै नदी में फेंक दिया गया है।सूचना के आधार पर थाना नरैनी में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था।थाना नरैनी पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि 2 दिवस पूर्व मृतक द्वारा उनके परिवार की एक महिला से बातचीत करने को लेकर रंजिश उत्पन्न हो गई थी, जिसके चलते अभियुक्तों द्वारा धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई।घटना के पश्चात अभियुक्तों द्वारा मृतक के शव को मोटरसाइकिल सहित बागै नदी पुल से नदी में फेंक दिया गया था।गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया तथा घटना में संलिप्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
……………………….

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay