AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

100 से अधिक मकान गिरे,सैकड़ों परिवार बेघर

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 9, 2026
in देश
0
100 से अधिक मकान गिरे,सैकड़ों परिवार बेघर
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

100 से अधिक मकान गिरे,सैकड़ों परिवार बेघर

बांदा से सनम मलिक की रिपोर्ट


बांदा-तहसील बबेरू के थाना बिसंडा क्षेत्र की चौकी ओरन अंतर्गत ग्राम मझीबा सानी में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है।गांव में 100 से अधिक कच्चे मकान गिरने से सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।नुकसान से आक्रोशित ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में राजस्व टीम भेजकर बारिश से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित परिवारों को मुआवजा एवं शासन से राहत सहायता दिलाई जाए। ग्रामीणों ने गांव में तैनात लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लेखपाल द्वारा सरकारी कामों के नाम पर अवैध वसूली की जाती है।बिना पैसे लिए कोई काम नहीं किया जाता। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लेखपाल के खिलाफ जांच कराकर तत्काल तबादला करने की मांग की है।मौजूद नगर मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों से ज्ञापन लेकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।कहा कि बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराकर पीड़ितों को राहत दिलाई जाएगी और लेखपाल पर लगे आरोपों की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
…………………………….

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay