नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 342 लीटर देसी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त
गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान मिली सफलता, वाहन मालिक व चालक के विरुद्ध मामला दर्ज
गोपालगंज। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार छापेमारी अभियान के तहत नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सम्राट अशोक नगर के समीप वाहन जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो से 342 लीटर देसी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को विधिवत जब्त कर लिया गया है। अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने जब्त किया है।
इस मामले में वाहन मालिक एवं चालक के विरुद्ध कांड दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।












