पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश
गोपालगंज ब्यूरो : आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गोपालगंज में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याएं एवं शिकायतें लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर सुना तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक मामले में तथ्यों की जांच करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को समय पर न्याय मिल सके।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी फरियादियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली। पुलिस प्रशासन की इस पहल से आम लोगों में अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर भरोसा बढ़ा है।
गोपालगंज पुलिस का संदेश: आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।











