AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

फुलवरिया में 237 लीटर देसी शराब बरामद, तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 21, 2026
in देश
0
फुलवरिया में 237 लीटर देसी शराब बरामद, तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

फुलवरिया में 237 लीटर देसी शराब बरामद, तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुलवरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धोबहा झरही नदी के पास दक्षिण पीपल के पेड़ के समीप छापेमारी कर 237 लीटर देसी शराब बरामद की। मौके से शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, शराब तस्कर पुलिस वाहन को देखते ही मौके से फरार हो गए। इसके बाद घटनास्थल की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने जब्त शराब और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में वाहन मालिक एवं चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में कांड दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay