भोरे में न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई, अभियुक्त की संपत्ति पर चला पुलिस का डंडा।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कुर्की अभियान के तहत भोर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कांड संख्या 30/2011, धारा 498 के प्राथमिक अभियुक्त सुदर्शन भगत, पिता राजेंद्र भगत, निवासी इमिलिया, थाना भोर, जिला गोपालगंज के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई पूरी की।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में की गई। अभियान के दौरान न्यायालय के आदेश का अक्षरशः अनुपालन करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध विधिवत रूप से कुर्की की कार्रवाई संपादित की गई।
पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई नियमों एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संपन्न की गई। इस कार्रवाई के माध्यम से फरार एवं न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करने वाले अभियुक्तों पर पुलिस का शिकंजा कसने का स्पष्ट संदेश दिया गया है।
गोपालगंज पुलिस का कहना है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।











