समकालीन अभियान में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज,। पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत गोपालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में कुल 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में हत्या के प्रयास के मामले में 4, बलात्कार के आरोप में 1, चोरी के मामले में 1, शराब के साथ 3 तथा शराब के सेवन के आरोप में 7 अभियुक्त शामिल हैं। इसके अलावा विविध कांडों में 5, किंग वारंट में 1, ट्रायल वारंट में 5, धारा 170 BNSS में 1 और धारा 126 BNSS में 1 गिरफ्तारी की गई।
239.25 लीटर अवैध शराब बरामद
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 239.25 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसमें 237 लीटर देसी शराब और 2.25 लीटर विदेशी शराब शामिल है। वहीं वारंट निष्पादन के तहत 5 जमानतीय और 9 अजमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया।
पुलिस ने 4 इश्तेहार और 3 कुर्की का भी निष्पादन किया, जबकि यातायात नियमों के उल्लंघन पर 34,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी बरामद की।
गोपालगंज पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।










