धनौती थाना परिसर में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
बिकास पाण्डेय कि रिपोर्ट
सिवान।l देशभर के साथ सिवान जिले के धनौती थाना परिसर में भी 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर धनौती थाना अध्यक्ष दिनेश पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के बाद थाना परिसर में मौजूद पुलिस जवानों ने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया।स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान थाना क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया। समारोह के दौरान थाना परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय भावना से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।











