धनौती के यूनिक इंटरनेशनल स्कूल परिसर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
उपसम्पादक – बिकास पाण्डेय कि रिपोर्ट
धनौती, सिवान। सदर प्रखंड के धनौती पंचायत स्थित यूनिक इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रिंसिपल आर.एन. यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर की गई। इसके बाद उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के बलिदान एवं देश की आजादी के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। विद्यालय परिवार ने बच्चों को देश के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं,शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।











