बैंक ऑफ बड़ौदा का 119वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, पुलिस पेंशनरों का हुआ सम्मान


20 जुलाई 2026:-बांदा शहर में स्थित बैंक ऑफ बडौदा मुख्य शाखा में 119वाँ स्थापना दिवस बड़े ही हर्षौल्लाश के साथ मुख्य शाखा प्रबंधक अनिमेष दास की अध्यक्षता में मनाया गया जिसमें काफी संख्या में पुलिस पेंशनर शामिल हुए इस अवसर पर बैंक के उपप्रबंधक अभिलाष दीक्षित द्वारा पुलिस पेंशनरों को संबोधित करते हुए बतलाया गया कि पहले मात्र बैंक में अन्य सुविधाएं प्राप्त करने हेतु सर्विस कर रहे कर्मचारियों व अधिकारियों को लाभ प्रदत्त थे लेकिन डी जी पी के अथक प्रयास से पुलिस विभाग के पेंशनरों को भी अनेकानेक लाभ बैंक द्वारा दिए जा रहे है। विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अधिकांश पुलिस विभाग के खाते बैंक ऑफ बडौदा में संचालित हो रहे है और उन खाता धारकों को बैंक से प्रदत्त सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर प्रदान की जा रही है स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य शाखा प्रबंधक अनिमेष दास द्वारा पुलिस पेंशनर अध्यक्ष गोविंद सिंह कछवाह, महासचिव जयकरण सिंह, मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी एड 0, उपाध्यक्ष रामा अवतार विश्वकर्मा, भैरो प्रसाद यादव, श्याम लाल यादव, नियाज़ अहमद खान, नारायण बाबू तिवारी, शंख पाणी मिश्रा, महेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर काफी संख्या में बैंक स्टाफ और पुलिस पेंशनर मौजूद रहे इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट द्वारा प्रदान की गई Bandra Se Sanam Malik ki report











