भोरे पुलिस की बड़ी सफलता: पांच साल से फरार दुष्कर्म कांड का आरोपी गिरफ्तार।
गोपालगंज ब्यूरो : आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज । गोपालगंज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भोरे थाना क्षेत्र के बहुचर्चित दुष्कर्म कांड के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भोरे थाना कांड संख्या 180/2021 से जुड़े मामले में प्राथमिकी अभियुक्त दीपक पाण्डेय, पिता वीरेन्द्र पाण्डेय, निवासी बलिया, थाना-गुठनी, जिला-सिवान को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में कानून का डर बढ़ा है।











