DM के निर्देश पर SDO का एक्शन मोड: भैंसही पंचायत में योजनाओं का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) गोपालगंज ने शनिवार को मांझा प्रखंड अंतर्गत भैंसही पंचायत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का स्थलीय जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान SDO ने नल-जल योजना की स्थिति, विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों की कार्यप्रणाली, सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति तथा सारण तटबंध का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने एवं लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
SDO के इस औचक निरीक्षण से संबंधित विभागों में सक्रियता बढ़ गई है और स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।












