कुर्की के तीन फरार वारंटियों को पुलिस ने जेल भेजा
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय थाना क्षेत्र के विशंभरापुर गांव में शुक्रवार रात स्थानीय पुलिस ने सफल छापेमारी करते हुए कुर्की मामले के तीन लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कि तीनों आरोपी अपने घर आए हैं, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। छापेमारी में फरार वारंटी दारोगा राम, शास्त्री राम और बलिराम साह को सफलतापूर्वक पकड़ा गया। ये तीनों आरोपी कुर्की के एक लंबित मामले में कई दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस को इनकी तलाश थी और बार-बार छापेमारी की जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और आरोपियों को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तीनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इस सफलता से स्थानीय स्तर पर अपराधियों में दहशत का माहौल है।












