कटेया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुलिस पर हमला मामले के दो प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज/कटेया: पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं पुलिस पर हमला करने वाले फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटेया थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
कटेया थाना कांड संख्या 21/26 में दर्ज पुलिस पर हमला मामले में पुलिस ने दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भरत शर्मा (पिता- महेंद्र शर्मा) तथा रामु कुशवाहा (पिता- रामदयाल कुशवाहा), दोनों निवासी मोहनपुर, थाना कटेया, जिला गोपालगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं, जिनमें धारा 191(2), 191(3), 190, 132, 121(1), 352 एवं 3(5) शामिल हैं, के तहत दर्ज है। दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनके विरुद्ध अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।












