पुलिस पर हमला मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, जादोपुर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
गोपालगंज ब्यूरो: आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज: जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जादोपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर हमला मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान जादोपुर थाना कांड संख्या 38/24 (दिनांक 10 मार्च 2024) में नामजद अभियुक्त इरसाद मियां उर्फ मिठाई मियां, पिता मुस्तफा मियां, निवासी कालीबाग, थाना-कालीबाग, जिला-बेतिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि आरोपी के विरुद्ध पुलिस पर हमला, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












