गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी कांड का खुलासा, 3 नामजद आरोपी गिरफ्तार; चोरी का मोबाइल बरामद
गोपालगंज ब्यूरो: आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुचायकोट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान कुचायकोट थाना कांड संख्या 314/26 में नामजद अभियुक्त आयाज इरफान, अब्दुल अजीज और मो. रेयान को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी अमवां विजयीपुर के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा बरामद मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस सफलता से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है।
👉 पुलिस का संदेश: अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।












