हत्या के प्रयास मामले में बड़ी कार्रवाई: मांझागढ़ पुलिस ने नामजद आरोपी को दबोचा
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मांझागढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) के चर्चित मामले में पुलिस ने नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान मांझागढ़ थाना कांड संख्या 384/2025 में नामजद अभियुक्त कृष्णा साह, पिता बहुमदेव साह, निवासी धेववलिया, थाना- मांझागढ़, जिला- गोपालगंज को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा उसके विरुद्ध आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












