कटेया में रंगदारी का विरोध करना पड़ा भारी! 50 हजार रुपये की मांग, जान से मारने की धमकी; छह पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
कटेया (गोपालगंज)। कटेया थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
पीड़ित करकतहा निवासी रामायण त्रिपाठी के पुत्र अजित त्रिपाठी के द्वारा कटेया थाने में दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपि उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कटेया थाना कांड संख्या 352/26 दर्ज कर लिया है। दर्ज प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि आवेदन में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।












