गोपालगंज पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास मामले के दो आरोपी दबोचे गए
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महम्मदपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान महम्मदपुर थाना कांड संख्या- 232/26 (दिनांक 06 जुलाई 2026) में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में नामजद अभियुक्त अर्जुन कुमार एवं राजू मांझी, दोनों पिता- बबन मांझी, निवासी पिपरा, थाना महम्मदपुर, जिला गोपालगंज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 115(2), 117(2), 74, 109, 351(2), 352 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है तथा न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया सहित आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












