हत्या के प्रयास मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुचायकोट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कुचायकोट थाना कांड संख्या 312/26 में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में यह कार्रवाई की गई। यह मामला 06 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं, जिनमें हत्या के प्रयास से संबंधित गंभीर धाराएं भी शामिल हैं, के तहत दर्ज किया गया था।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में खुरशीद आलम, साहिद हुसैन तथा एक महिला अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोपालगंज पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।












