नौतन में पुरानी रंजिश में घर पर हमला, जान से मारने की दी धमकी
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 1 जुलाई 2026 को शाम करीब पौने सात बजे की बताई जा रही है। इसको लेकर उक्त गांव निवासी पीड़ित जय प्रकाश माझी ने थाने में एफआईआर नंबर 193/26 दर्ज कराई है।पीड़ित जय प्रकाश माझी ने बताया कि अजय तिवारी उर्फ मंटू तिवारी और अन्य लोग उनके घर पहुंचे और उन पर हमला बोल दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी और उग्र हो गए। उन्होंने परिवार के सदस्यों को धमकाते हुए कहा कि वे उन्हें मार डालेंगे। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी पहले भी शराब के नशे में ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि यह यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है। उन्होंने एससी-एसटी थाना कांड संख्या 15/2021 के मामले को उठाने को लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसको लेकर पीड़ित ने अजय तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, महावीर माझी, लक्ष्मण माझी, कृष्णा माझी, बालकृष्ण माझी, शिवजी माझी समेत अन्य आरोपित किया है। उनके अनुसार आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ अन्य प्रासंगिक धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की चेतावनी दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब के नशे में ऐसे घटनाक्रम आम हो गए हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है।












