सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
परसा थानान्तर्गत पोक्सो एक्ट कांड में फरार वांछित अभियुक्त आकाश कुमार सिंह को किया गया गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन पर सारण जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित / फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर परसा थाना पुलिस टीम के द्वारा छापामारी कर परसा थाना कांड संख्या-404/24, दिनांक-09.12.24, धारा-143 (1)/145/98/3(5) बी०एन०एस०, 08 पोक्सो एक्ट, 75/79 जे0जे0 एक्ट, 3/4/5/6 आई०टी०पी० एक्ट एवं 16/17/18 बंगाल जुआ अधिनियम के प्राथमिक अभियुक्त आकाश कुमार उर्फ आकाश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
- आकाश कुमार उर्फ आकाश कुमार सिंह, पिता-टीमन सिंह उर्फ तारकेश्वर सिंह, साकिन-शोभे परसा, थाना-परसा, जिला-सारण।
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी
- थानाध्यक्ष परसा थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।
सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…












