वैशाली में पुलिस-एसटीएफ की अपराधियों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद अमन साहनी गिरफ्तार, साथी भी घायल
बिहार के वैशाली जिले के बालिगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी अमन साहनी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान उसका एक अन्य साथी भी घायल हो गया,जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ताजपुर इलाके से अपराधियों का पीछा कर रही थी। लगातार पीछा करते हुए टीम वैशाली के बालिगांव थाना क्षेत्र तक पहुंची, जहां अपराधियों और पुलिस का आमना-सामना हो गया।बताया जा रहा है कि खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसमें अमन साहनी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से दबोच लिया गया। उसका एक साथी भी घायल हुआ है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।












