सारण पुलिस की त्वरित कार्रवाई आपराधिक घटना की साजिश विफल, हथियार एवं स्कॉर्पियो वाहन के साथ, 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
दिनांक-02.07.2026 की सुबह करीब 01:00 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दीघा (पटना) से एक उजले रंग की स्कॉर्पियो में सवार पाँच व्यक्तियों हरवे हथियार के साथ पहलेजा थाना क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में जिलान्तर्गत विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य विशेष छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के क्रम में करीब 01:45 बजे पटना की ओर से तेज गति से आ रही एक उजले रंग की स्कॉर्पियो पुलिस चेकिंग देखकर लगाए गए बैरिकेटिंग को तोड़ते हुए भागने लगी। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर वाहन में सवार पाँचों व्यक्तियों स्कॉर्पियो छोड़कर भागने लगे। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि 03 अन्य अंधेरे एवं घनी आबादी का लाभ उठाकर फरार हो गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों एवं स्कॉर्पियो वाहन की विधिवत तलाशी के दौरान वाहन से एक लोडेड देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। साथ ही एक अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।

इस संबंध में पहलेजा थाना कांड संख्या-143/26, दिनांक-02.07.26, धारा-310(4)/281/324(4) बी०एन०एस० एवं 25(1-बी0) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर। विधि सम्मत् कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
- गोरख नट, उम्र-30 वर्ष पे०- स्व० प्रसाद नट, सा०-खगौलपुल, थाना-खगौल,
- करण नट, पे०-स्व० शंकर नट सा०-सेब्रीनगर थाना रूपसपुर, दोनो का जिला पटना
जप्त/बरामद सामानों की विवरणी :-
- मोबाईल-01, 2. स्कॉर्पियों-01, 3. देशी कट्ठा-01, 4. जिंदा कारतूस-01
अपराधिक इतिहासः-
- गोरख नट, उम्र-30 वर्ष पे०-स्व० प्रसाद नट, सा०-खगौलपुल, थाना-खगौल, जिला-पटना।
(01) पहलेजा थाना कांड संख्या-109/26, दिनांक-16.05.26, धारा-281/324(4)/109/317(4)3(5) BNS, 27 आर्म्स एक्ट ।
(02) खगौल थाना कांड संख्या-189/26, दिनांक-12.04.26
(03) दीदारगंज थाना कांड संख्या-313/24, दिनांक-05.09.26
- करण नट, पिता-स्व० शंकर नट, सा०-सेबरीनगर, थाना-रूपसपुर, जिला-पटना।
(01) गोपालगंज नगर थाना-644/25, दिनांक-29.08.25
(02) धनरुआ थाना कांड संख्या-562/24, धारा-37 (सी) बिहार उत्पाद अधिनियम
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-
थानाध्यक्ष पहलेजा थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।












