सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरिहरनाथ थानान्तर्गत 46.34 किलोग्राम गांजा के साथ 02 तस्कर को किया गया गिरफ्तार।
दिनांक-01.07.2026 को समय लगभग 19:10 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक चारपहिया वाहन से कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर सबलपुर क्षेत्र में आपूर्ति करने वाले हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण को अवगत कराया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में प्रतिनियुक्त अंचलाधिकारी, सोनपुर की उपस्थिति में हरिहरनाथ थाना की एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई।
गठित टीम द्वारा सीपिया आम मोड़, हरिहरनाथ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान सिद्धनाथ चौक की ओर से आ रही एक सफेद रंग की मारुति आल्टो कार को जांच हेतु रोकने का संकेत दिया गया, परंतु पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस बल की तत्परता, सतर्कता एवं प्रभावी घेराबंदी के कारण वाहन को रोक लिया गया तथा उसमें सवार 02 व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में हरिहरनाथ थाना कांड सं0-113/26, दिनांक-01.07.26, धारा-8 (सी)/20 (2) (बी)/25/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
- जीतू कुमार, पिता-संतोष राय, साकिन-सबलपुर नवल टोला, थाना-सोनपुर, जिला-सारण ।
- सचिन कुमार, पिता-लालन राय, साकिन-सैदपुर, थाना-दिघवारा, जिला-सारण
जप्त सामानों की विवरणी :-
- गांजा-46.34 किलोग्राम, 2. मोबाईल-02, 3. मारुति आल्टो कार 01 बरामद ।
▶ छापामारी दल में शामिल सदस्य :-
थानाध्यक्ष, हरिहरनाथ थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी / कर्मी ।












