गरखा थानान्तर्गत हत्या कांड का वांछित अभियुक्त प्रदीप कुमार यादव और पृथ्वी कुमार यादव को किया गया गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन पर सारण जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्षो में वांछित / फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर गरखा थाना पुलिस टीम के द्वारा छापामारी कर गरखा थाना कांड संख्या-589/26, दिनांक-17.05.26, धारा-103 (1)/3(5) बी०एन०एस० के नामजद अभियुक्त प्रदीप कुमार यादव एवं पृथ्वी कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
- प्रदीप कुमार यादव, पिता-शर्मानन्द यादव, साकिन-मछौटा, थाना-दरौंधा, जिला-सिवान।
- पृथ्वी कुमार यादव, पिता-तारकेश्वर यादव, सा०-पकवलिया, थाना-दरौंधा, जिला-सिवान।
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-
थानाध्यक्ष गरखा थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।












