गोपालगंज का बढ़ा मान: शंघाई में ‘बेस्ट एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड’ से सम्मानित हुए हरिओम ग्रुप के एमडी दिलीप कुमार सिंह
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। हरिओम ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गोपालगंज के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह को चीन के शंघाई में ब्लूजैश द्वारा प्रतिष्ठित “बेस्ट एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड” से सम्मानित किए जाने पर पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि को गोपालगंज ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। इस अवसर पर राजद के जिला प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने श्री सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी दूरदर्शी सोच, कुशल नेतृत्व, अथक मेहनत और सफल उद्यमशीलता का वैश्विक स्तर पर मिला सम्मान है। उन्होंने कहा कि श्री दिलीप कुमार सिंह ने अपने व्यवसाय के माध्यम से रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि श्री सिंह की यह उपलब्धि जिले और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनके नेतृत्व, कार्यशैली और संघर्ष से प्रेरणा लेकर अनेक युवा उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भुट्टो ने विश्वास जताया कि श्री दिलीप कुमार सिंह भविष्य में भी नई-नई उपलब्धियां हासिल करते हुए गोपालगंज, बिहार और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे।
इस उपलब्धि पर राजद के जिला उपाध्यक्ष पिन्टू पांडेय, सुनील कुमार बारी, फ़ैज़ अकरम, संतोष यादव, बजरंग प्रसाद, संतोष कुमार राम, रवि कुमार गुप्ता सहित अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिलीप कुमार सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












