गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 387 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 387 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक कार को जब्त किया गया तथा दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्र बतराहा के समीप वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में 387 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जननंदन कुमार (पिता– गणेश, थाना– उरुवा, जिला– गोरखपुर) एवं सुमित पाण्डेय (पिता– प्रेमनारायण पाण्डेय, थाना– बांसगांव, जिला– गोरखपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।












