माझागढ़ में हत्या के प्रयास कांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत माझागढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के एक चर्चित मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान माझागढ़ थाना कांड संख्या-195/26 (दिनांक 04 मई 2026) में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले के प्राथमिकी अभियुक्त मनीष सिंह एवं बब्लू सिंह को उनके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त स्वर्गीय जगधारी सिंह के पुत्र तथा माझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही खास गांव के निवासी बताए गए हैं।
यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं, जिनमें हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराएं शामिल हैं, के तहत दर्ज है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके विरुद्ध आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












