50, हजार रिश्वत लेते प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
पटना के सम्पतचक स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर कुणाल प्रियदर्शी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि हेडमास्टर पास हुए छात्र-छात्राओं को अंक प्रमाण पत्र और सीएलसी देने के बदले पैसे की मांग कर रहे थे,शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जांच की और मामला सही पाए जाने पर स्कूल कार्यालय में ट्रैप बिछाया।मंगलवार को शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते ही निगरानी टीम ने कार्रवाई कर हेडमास्टर को पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।












