गोपालगंज: 14 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
कटेया (गोपालगंज)। गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक की माँ गिरिधर पोईया निवासी दिलीप महतो की पत्नी कालावती देवी ने इस संबंध में कटेया थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।दर्ज एफ आई आर के अनुसार,कालावती देवी का 14 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार 28 जून 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों का कहना है कि अनूप के पास 6200212925 नंबर का मोबाइल भी था, लेकिन उससे भी कोई संपर्क नहीं हो सका। बच्चे के अचानक लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
कटेया पुलिस ने प्राप्त आवेदन पर थाना कांड संख्या 337/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में तलाश के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
यदि किसी व्यक्ति को अनूप कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल कटेया थाना या परिजनों के मोबाइल नंबर 7061552919 पर सूचना देने की अपील की गई है।












