भगवानपुरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए गोलीबारी की घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक-25.06.26 को ग्राम मलमलिया, मशरक रोड स्थित जोगी बाबा के स्थान पर कुछ व्यक्तियों द्वारा आदित्य तिवारी को यज्ञ देखने के बहाने बुलाकर गोली मारकर जख्मी कर देने की घटना कारित की गई।
उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भगवानपुरहाट थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा जख्मी को ईलाज हेतु सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया। वर्तमान में जख्मी की स्थिति सामान्य है।
इस संबंध में जख्मी के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर भगवानपुरहाट थाना पुलिस टीम द्वारा धारा-126 (2)/351 (2)/352/109/3(5) बी.एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
कांड के तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्त रवि कुमार सिंह, पिता स्व० सुरेन्द्र सिंह, साकिन डुमरी छपिया, थाना-तरैया, जिला-सारण को गिरफ्तार किया गया। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
रवि कुमार सिंह, पिता-स्व० सुरेन्द्र सिंह, साकिन-डुमरी छपिया, थाना-तरैया, जिला-सारण।
जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-
- देशी पिस्टल-01
- कारतूस-01
- मोटरसाइकिल-01
➤ टीम में शामिल सदस्य :-
पु.अ.नि. आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष, भगवानपुरहाट थाना एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी।
सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…












