10 पेटी देशी शराब के साथ बोलेरो जब्त, चालक गिरफ्तार
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब की बड़ी खेप के साथ एक बड़े शराब तस्कर को पकड़ लिया। यूपी से बोलेरो वाहन में भारी मात्रा में शराब लादकर बिहार में सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने सीताराम मोड़ रहीमपुर के पास धर दबोचा। थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि विश्वसनीय सूचना मिली थी कि यूपी से एक बोलेरो वाहन में बड़ी मात्रा में शराब लेकर नौतन की ओर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम अलर्ट हो गई और यूपी से आने वाले सभी मार्गों पर सख्ती से वाहन चेकिंग शुरू कर दी।चेकिंग के दौरान मठिया-बंका मोड़ मार्ग पर एक बोलेरो तेज रफ्तार से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वाहन चालक ने गाड़ी रोकी और भागने की कोशिश की। लेकिन सक्रिय पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 10 पेटी देशी शराब जब्त की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल यादव के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौली गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया। साथ ही शराब से भरा बोलेरो वाहन भी जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की सख्ती को दर्शाती है। स्थानीय प्रशासन ने ऐसे तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का संकल्प लिया है।












