गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भोरे में हत्या के प्रयास मामले के 02 नामजद आरोपी गिरफ्तार।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। बिहार के गोपालगंज जिले से अपराधियों पर नकेल कसने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक (SP) गोपालगंज के कड़े निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण और विभिन्न मामलों में वांछित फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भोरे थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में शामिल दो मुख्य प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, भोरे थाना में दर्ज कांड संख्या-299/26 (दिनांक- 19.06.2026) के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं जैसे 126(2), 115(2), 109(1), 303(2), और 3(5) BNS (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज था। पुलिस इन आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अजय यादव – पिता: गंगासागर यादव, बुलेट यादव – पिता: वृज कुमार यादव ये दोनों आरोपी साकिन- बिलरूआ, थाना- भोरे, जिला- गोपालगंज के रहने वाले हैं।
गोपालगंज पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधि सम्मत और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप है












