गोपालगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: हत्या के प्रयास मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, विशेष अभियान के तहत दबोचा गया अपराधी।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। बिहार के गोपालगंज जिले से अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गोपालगंज पुलिस अधीक्षक (SP) के सख्त निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोपालपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक प्राथमिक अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अपराध पर लगाम कसने और विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार सघन छापेमारी और विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गोपालपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक शातिर आरोपी को दबोचने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विद्यार्थी शर्मा के रूप में हुई है, जो कि विश्वनाथ शर्मा का पुत्र है। वह गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनिकापुर (साकिन-सोनिकपुर) का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ गोपालपुर थाना में कांड संख्या-229/2025 दर्ज था, जो दिनांक 19.08.2025 का मामला है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं, जिसमें धारा 126(2)/115(2)/117(2)/109/351(2)/352/3(5) शामिल हैं, के तहत हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज था। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था।गोपालपुर थाना पुलिस ने आरोपी विद्यार्थी शर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कानूनी व विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।












