गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यौन उत्पीड़न मामले का फरार आरोपी तरुण कुमार महतो गिरफ्तार!
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिले में अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में गोपालगंज पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के कड़े दिशा-निर्देशों के बाद एक्शन में आई पुलिस ने यौन उत्पीड़न के एक गंभीर मामले में काफी समय से फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त को धर दबोचा है। यह पूरी कार्रवाई बरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तरुण कुमार महतो (पिता: दरोगा महतो) के रूप में हुई है, जो कि साकिन- कहला सुभानी टोला, थाना- बरौली, जिला- गोपालगंज का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी वर्ष 2021 से ही पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहा था। अपराध नियंत्रण और विभिन्न कांडों में वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत इस आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया (अग्रतर कार्रवाई) तेजी से पूरी की जा रही है।












