कटिहार में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:अपराधिक घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी
कटिहार पुलिस और एसटीएफ ने एक संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के पूर्व इनामी अपराधी फूलन यादव (25) को गिरफ्तार किया है। बरारी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला घाट निवासी फूलन यादव को हथियार और कारतूस के साथ उस समय पकड़ा गया, जब वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।कोढ़ा एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि बरारी थानाध्यक्ष को मुगलाहा बगीचा में एक व्यक्ति द्वारा आपराधिक घटना की योजना बनाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए, कटिहार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसटीएफ के सहयोग से एक विशेष छापेमारी टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। फूलन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर मुगलाहा बगीचा में छापेमारी की। इस दौरान फूलन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया एसडीपीओ शर्मा ने यह भी बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त फूलन यादव के खिलाफ बरारी थाने में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में नया मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
