गोपालगंज को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात: बरौली विधायक मंजीत सिंह ने किया ‘ए.आर. डेंटल एंड एस्थेटिक क्लिनिक’ का भव्य उद्घाटन।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिलावासियों को अब दांतों की समस्याओं और एस्थेटिक (सौंदर्य) उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। गोपालगंज के थावे रोड मे शबनम होटल के सामने स्थित नवनिर्मित “ए.आर. डेंटल एंड एस्थेटिक क्लिनिक” का 14 जून दिन – रविवार को सुबह 11:00 बजे भव्य और गरिमामयी माहौल में शुभ उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अत्याधुनिक क्लिनिक का उद्घाटन मुख्य अतिथि बरौली विधानसभा के माननीय विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह जी के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया।उद्घाटन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक मंजीत सिंह ने क्लिनिक की संचालक डॉ. शगुफ्ता परवीन (BDS, MIDA, FFA डेंटल सर्जन एवं कस्टोमेलोजिस्ट) और उनके पति डॉ. अब्दुल अहद (एम.डी., जनरल फिजिशियन) को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विधायक ने कहा की “ईश्वर से प्रार्थना है कि यह क्लिनिक जिलावासियों को बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए निरंतर प्रगति करे एवं सफलता के नए आयाम स्थापित करे। गोपालगंज जैसे क्षेत्र में ऐसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का आना बेहद सराहनीय है।”
इस शुभ अवसर पर प्रो. (डॉ.) मो. नजीर आलम (मुखिया, ग्राम पंचायत राज झिरवा, पिपराही थावे), वरीय अधिवक्ता अबू समीम अंसारी, अपर लोक अभियोजक हरेंद्र प्रताप सिंह, अधिवक्ता समीर श्रीवास्तव, बबन उपाध्याय, जावेद अहमद, शकील अहमद सहित क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग, समाजसेवी और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने डॉ. शगुफ्ता परवीन को गोपालगंज में इस शानदार पहल के लिए बधाई दी। इस क्लिनिक के खुलने से गोपालगंज और इसके आस-पास के मरीजों को उच्च स्तरीय डेंटल केयर और जनरल फिजिशियन की सेवाएं अब एक ही छत के नीचे बेहद सुलभता से मिल सकेंगी।












