अवैध नकली गुटखा बनाने वाला अमित गिरफ्तार 2 लाख की निर्माण सामग्री व अवैध गुटखा बरामद
बांदा -बांदा में अवैध नकली एवं अपमिश्रित गुटखा निर्माण करने वाले अभियुक्तत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, अभियुक्त के कब्जे से 02 लाख रुपये की कीमत का निर्मित,अर्द्धनिर्मित गुटखा व गुटखा बनाने की सामग्री और रैपर बरामद हुए है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध गुटखा निर्माण करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि रब्बानिया नगर निवासी बाबूलाल अपने मकान में अवैध गुटखा का निर्माण करता है । सूचना का संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा टीम के साथ मौके पर छापेमारी करते हुए अवैध गुटखा का निर्माण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह कई दिनों से अपने मकान में अवैध गुटखा तैयार कर रहा था तथा माल तैयार होने के बाद उसे आस-पास के क्षेत्र में सप्लाई करा कर अवैध लाभ अर्जित करता था । उसने यह भी बताया कि उसकी गुटखा निर्माण में प्रयुक्त मशीन कुछ समय पूर्व शॉर्ट सर्किट के कारण जल गई थी, जिसे उसने कबाड़ में बेच दिया था और वह पुनः नई मशीन लगाने की तैयारी कर रहा था । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस द्वारा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों, सप्लायरों एवं खरीदारों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रही है ।
बांदा से सनम मलिक की रिपोर्ट
