AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

राजकीय डिग्री कॉलेज नौतन में एक जुलाई 2026 से शुरू होंगी स्नातक कक्षाएं

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
June 13, 2026
in देश
0
राजकीय डिग्री कॉलेज नौतन में एक जुलाई 2026 से शुरू होंगी स्नातक कक्षाएं
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजकीय डिग्री कॉलेज नौतन में एक जुलाई 2026 से शुरू होंगी स्नातक कक्षाएं

बीए में नामांकन की प्रक्रिया जारी, 17 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

नौतन। से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट

स्थानीय प्रखंड के राजकीय डिग्री कॉलेज नौतन में स्नातक (बीए) की कक्षाएं 1 जुलाई 2026 से शुरू हो जाएंगी। नामांकन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 17 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह तिथि पहले 10 जून तक तय थी, जिसे छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने बढ़ा दिया है। बताते चलें कि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य के उन सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं जहां पहले उच्च शिक्षा की सुविधा नहीं थी। नौतन प्रखंड भी इन्हीं में शामिल है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी नए डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। भवन निर्माण पूरा होने तक कक्षाओं का संचालन उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज नौतन में किया जाएगा। कॉलेज के सुचारु संचालन के लिए डीएवी पीजी कॉलेज से दो अनुभवी प्राध्यापकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इनमें डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंह को बर्सर तथा प्रो. (डॉ.) शमशाद अहमद खान को प्राचार्य बनाया गया है। दोनों अधिकारी शीघ्र ही स्थानीय अंचलाधिकारी शशी कुमारी से मिलकर प्रस्तावित डिग्री कॉलेज की भूमि का निरीक्षण करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह नया डिग्री कॉलेज नौतन प्रखंड के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इस डिग्री कॉलेज में पठन-पाठन शुरू होने से क्षेत्र में उच्च शिक्षा का स्तर बढ़ेगा। विशेषकर छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगी और इसके जरिए अपना लक्ष्य निर्धारण में सफल हो सकेंगी।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay