गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मांझागढ़ में POCSO Act का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए गोपालगंज पुलिस इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक (SP) गोपालगंज के कड़े निर्देशानुसार जिले में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मांझागढ़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मांझागढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए POCSO Act (पॉक्सो एक्ट) के एक प्राथमिक अभियुक्त को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना सहनी (पिता: हरिन्द्र सहनी) के रूप में हुई है, जो मांझागढ़ थाना क्षेत्र के ही सहलादपुर नवका टोला का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मांझागढ़ पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत शिकंजा कसा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह पूरी कार्रवाई थाना कांड संख्या: 256/26, दिनांक: 05.06.2026, धाराएं: 354(a)/ 351(2)/ 126(2)/ 115 (2) BNS एवं 4 /8 / 16 (POCSO Act) के तहत हुयी है।
मांझागढ़ थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके विरुद्ध आगे की आवश्यक कानूनी व विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।











