AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

गोपालगंज: कटेया में महिला की हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद।

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
May 5, 2026
in देश
0
गोपालगंज: कटेया में महिला की हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद।
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज: कटेया में महिला की हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद।

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज।। जिले के कटेया थाना क्षेत्र के अमही बांके गाँव में एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 3 मई 2026 को कटेया थाना को सूचना मिली कि ग्राम अमही बांके में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ और थानाध्यक्ष कटेया ने घटनास्थल पर पहुँचकर मामले का निरीक्षण किया। जाँच को पुख्ता बनाने के लिए एफएसएल (FSL) टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने वैज्ञानिक पद्धति से घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी विधिवत जब्त कर लिया है। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, गोपालगंज में कराया गया है। इस मामले में कटेया थाना कांड संख्या-241/26 दर्ज किया गया है। मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुंशी मियाँ, पिता- हनीफ मियाँ, ग्राम- अमही बांके, थाना- कटेया, जिला- गोपालगंज के रूप मे हुयी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में संलिप्त अन्य संभावित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay