गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 916 लीटर विदेशी शराब के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार, ट्रक ज़ब्त।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए गोपालगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बरौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिए शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर बरौली थाना क्षेत्र के थाना चौक पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया। जाँच के दौरान एक ट्रक से 916.56 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को ज़ब्त कर लिया और मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू सहनी: पिता- प्रयाग सहनी, निवासी- पकड़ी, थाना- डुमरिया घाट, जिला- पूर्वी चम्पारण। पिन्टु कुमार यादव: पिता- राजेन्द्र यादव, निवासी- रजवारी, थाना- बनियापुर, जिला- सारण के रूप मे हुयी है।
पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गोपालगंज पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि “शराब नहीं, सेहत चुनें और खुशहाल रहें।”
