लंबे समय से फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाया गया सघन कुर्की अभियान।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और फरार अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस ने आज एक व्यापक ‘कुर्की अभियान’ चलाया। यह कार्रवाई जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई। यह अभियान दिनांक 30.04.2026 को चलाया गया जिसमे लंबे समय से फरार और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर उनकी जवाबदेही तय करने के उदेश्य से यह किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा जारी कुर्की वारंट का विधिवत पालन सुनिश्चित किया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने समन्वय के साथ काम करते हुए न्यायालय के आदेशों का सख्ती से अनुपालन किया।
पुलिस प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस अभियान का मुख्य लक्ष्य फरार अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा करना और उन्हें न्याय प्रक्रिया के दायरे में लाना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कड़ी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।












