गोपालगंज: जिले में गैस की किल्लत नहीं, प्रशासन ने तैनात किए दंडाधिकारी, कंट्रोल रूम नंबर जारी।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिले में रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को जिला पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, जिले में गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने तीनों प्रमुख गैस कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) के प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक के बाद आंकड़ों को साझा किया है जिसमे – IOCL (इंडियन) 26 8,935, BPCL (भारत) 08 5,451, HPCL (एचपी) 12 5,544, कुल योग 46 19,930 उपलब्ध है। सभी सिलेंडर मानक 14.2 किलोग्राम के हैं। जिले में कुल 19,930 सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
मध्य पूर्व क्षेत्र (Middle East) में चल रहे तनाव और युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गैस एजेंसियों के निरीक्षण और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रखंडवार (Block-wise) दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं के घर तक (Door-step delivery) गैस पहुंचाई जा रही है। आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहाँ शिफ्ट के अनुसार कर्मियों की तैनाती की गई है। किसी भी समस्या या कालाबाजारी की शिकायत के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है- 06156–227007, 227507, 227508, 227509, 227510 ।इस पूरी व्यवस्था की निगरानी अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज एवं हथुआ द्वारा की जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।











